राजनीतिक सभाओं से परेशान लोग, शहरवासी बोले : बड़े आयोजनों के लिए शहर से बाहर जगह तय करे प्रशासन
कुशलबाग मैदान में राजनीतिक जनसभा से शहरवासी दो दिन तक कई घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंस गया। शहर के चौराहों और मुख्य सड़ाकों से आम लोगों को निकलने में घंटों लगे। वे चिलच लाती गर्मी में जाम में फंसे रहे क्योंकि दो दिन से शहर में राजनीतिक पार्टियों की रैलियां और सभाएं हो रही हैं। बुधवार को बीएपी प्रत्याशी राजकुमार रोत और गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया की रैली और सभा थी। पुराना बस स्टेंड, कस्टम चौक, गांधी मूर्ति उदयपुर रोड समेत शहर के सभी चौक-चौराहों पर लंबी कतारे पैदल चलने वाले लोगों की थी। कस्टम चौक, एमजी अस्पताल से उदयपुर रोड और पुलिस लाइन की ओर आने वाले शहरवासी काफी परेशान रहे।
उदयपुर, डूंगरपुर लिंक रोड़ पर बेरिकेड देर तक लगे हुए होने से होने से एक मृतक के परिजन को घर तक जाने नहीं िदया गया। उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि राजतालाब में घर वाले इंतजार कर रहे हैं। वह आदमी गुजरात नंबर की कार में था। राजनीतिक जनसभाओं के कारण शहर के मुख्य और उसके आसपास वाले मार्केट में सन्नाटा रहता है। खरीददार कम हो जाते हैं।दुकानदारों समेत शहरवासी भी यह चाहते हैं कि रैलियां और सभाएं के लिए कुशलबाग मैदान इस्तेमाल करने बजाय शहर से बाहर कोई खुला स्थान तय करना चाहिए ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन को स्वीकृति देने पर रोक लगानी पड़ेगी।
चंद्रपोल गेट बाजार स्थित के एंड आर एजेंसी के मालिक संजय जैन का कहना है कि दो दिन से कुशल बाग मैदान में राजनीतिक कार्यक्रम के चलते उनके बिजनेस में गिरावट आई है। सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को शहर के बाहर स्थानांतरित किया जाए। क्योंंकि कई समय से शहरवासी माइक के शोर और ट्रैफिक जाम से तंग आ चुके हैं।
