शुभ मुहूर्त में की दशा माता व्रत की विधि विधान से पूजा और कथा
सलूंबर,विनोद कुमार रेगर । जिले के सराडी पंचायत क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं में दशा माता व्रत को लेकर उत्साह देखने को मिला प्रातः शुभ मुहूर्त में गांव की सुहागन महिलाएं नए परिधान धारण कर एक साथ प्रत्येक घर से व्रत करने वाली महिलाओं को साथ लेकर ढोल के साथ एकसाथ दशा माता व्रत को लेकर क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास स्थित पीपल के वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना के लिए एकत्रित हुई पूजा के लिए पूजन सामग्री कुमकुम मेहंदी दूध दही अगरबत्ती कपड़ा लच्छा एवं कच्चे सूत का धागा एवं जल के लोटे से चारों ओर परिक्रमा करके पीपल वृक्ष एवं दशा माता की पूजा अर्चना विधि विधान से की क्षेत्र की सभी महिलाएं अधिक संख्या में पहुंची सभी महिलाओं ने पूजा अर्चना करने के बाद मे दशा माता की व्रत कथा की जिस पर सभी महिलाओं ने कथा का श्रवण करने के साथ दशा माता के कच्चे धागे की पूजा की कथा के बाद ग्रहणियों ने अपने से बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं प्रसाद का वितरण किया वहीं आसपास के क्षेत्र करावली, खरका,पानी कोटड़ा , सिंगावली, दातरडी , गींगला आसपास के क्षेत्र में भी दशा माता की पूजा अर्चना महिलाओ द्वारा की गई ।
