सराडा उपखंड सहित आसपास के क्षेत्र में दशा माता पर्व धूमधाम से मनाया

सलूम्बर जिले के सराड़ा उपखंड व आस पास के सहित गांव में दशा माता पर्व गुरुवार धूमधाम से मनाया गया इसके तहत वीरपुरा गाँव मे सजी-धजी सुहागन महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए अलग- अलग मंदिरों में पीपल के वृक्ष पर अल सुबह से ही शुभ मुहूर्त के अनुसार परम्परागत पूजन करते नजर आयी इस दौरान महिलाएं अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रख कर विधि विधान से पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर दशा माता की पूजा अर्चना की होली के बाद नौ दिन तक लगातार पूजा-अर्चना के बाद दसवें दिन शुक्रवार को अल सुबह नए वस्त्र धारण कर गीत गाती हुई पीपल के पेड़ के नीचे धूप, दीप, नेवैद्य आदि अर्पित कर दशा माता की विधिवत पूजा अर्चना कर के पीपल एवं पथवारी की परिक्रमा करने के बाद दशा माता की कथा सुनी वीरपुरा व आस पास के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं द्वारा दशा माता का पूजन किया गया महिलाओं द्वारा पूजा के बाद में परम्परागत दशा माता कि नई वेल धारण की गयी है परिवार की दशा को सुधारने और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं ने गुरुवार को दशा माता का व्रत रखकर पूजन किया इस दौरान गाँव मे पूजन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने पीपल के पेड़ का पूजन कर उस पर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!