उदयपुर : बसपा प्रत्याशी दलपत गरासिया ने किया नामांकन
उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । लोकसभा क्षेत्र से आज बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी दलपत राम गरासिया ने अपना नामांकन पत्र जिला कलेक्टर उदयपुर को पेश किया उदयपुर लोकसभा प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि दलपत गरासिया पिंडवाड़ा तहसील के रहने वाले हैं एवं आदिवासी समाज से शुरू से जुड़े हुए हैं उनके नेतृत्व में जल जंगल जमीन आंदोलन में कई आंदोलन इन्होंने किए हैं बहुजन समाज पार्टी में पिछले 20 वर्षों से कार्यरत है तथा विभिन्न पदों पर इन्होंने काम किया है आज नामांकन पत्र दाखिल करते समय बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल लोकसभा प्रभारी सुरेश मेघवाल चंद्रप्रकाश खटीक एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार नरवरिया जिला प्रभारी निंबाराम भील खेमराज कटारा सुरेश गरासिया सुरेंद्र गरासिया गोपाराम भील लोकसभा प्रभारी जगदीश बाबरिया जिला महासचिव होशियार सिंह जिला उपाध्यक्ष गिरीश सालवी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
