मावली : दशामाता मेले में दिया मतदान करने का संदेश,डबोक में दिलाई मतदान शपथ
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखण्ड क्षेत्र के सुखवाड़ा मे दशामाता के मेले मे मतदान करने का सन्देश दिया मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने उपस्थित सभी संभागियो, कार्मिकों, मतदाताओं को मतदान शपथ दिलाई । स्वीप के प्रभारी अधिकारी शैलेन्द्र पी खींची, स्वीप सहायक प्रभारी प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त विकास अधिकारी मांगी लाल, सुभाष चंद्र सुथार, प्रहलाद राय बड़गुर्जर, कमलेश शर्मा, शांति लाल मीणा, सुरेश कुमार देशबंधु, महेश विजय वर्गीय, प्रेम शंकर सालवी, सुरेश कुमार टांक, योगेश आमेटा, डबोक प्रधानाचार्य सोनल हेड़ा, निधी शर्मा, चार ग्राम पंचायत सालेरा कला नान्दवेल डबोक व मेड़ता के बीएलओ, आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं,चारो ग्राम पंचायतों के सुपरवाइजर, मतदाता,एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे। मानव श्रृंखला बना कर मतदान निर्भिक होकर, अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश दिया गया। जिसमे रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार टांक ने किया । परंपरागत वाद्ययंत्र ढ़ौल नंगारों के साथ डबोक के मुख्य मार्गो से रैली निकाली गई । मावली के निकटवर्ती सुखवाड़ा गाँव में पिछले कई वर्षों से लगने वाले दशामाता मेले में मतदान संदेश दिया।
