उदयपुर जिला कलेक्टर पहुंचे कानोड़, किया चिकित्सालय का निरीक्षण, मिली कई कमियां

कानोड़,कन्हेयालाल मेनारिया । उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल सोमवार को 12 बजे के करीब कानोंड पहुंचे। जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि गर्मी के मोसम में मौसमी बीमारियों को देखते हुए, चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई कमियां पाई गई जिस पर प्रभारी व ब्लॉक सीएमएचओ को सभी कमियो को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया वहीं शहर वासियों ने गायनीक डॉक्टर लगाने की मांग की जिस पर जिला कलेक्टर ने बताया कि स्टाफ को लेकर उच्च अधिकारियों को बात कर स्टाफ की कमी को भी दूर किया जाएगा वही वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर भी उपचार के बारे में जानकारी ली तो वहीं डेंटल वार्ड में डॉक्टर होने के बावजूद भी उपकरणों की कमी के चलते मरीजों को उपचार नहीं मिलने पर जिला कलेक्टर ने सीएमएचओ से बात कर उपकरण खरीदने व 10 दिन में डेंटल वार्ड को शुरू करने की बात कही वही चिकित्सा विभाग की योजनाओं को बाहर प्रदर्शित करने के लिए चिकित्सालय प्रभारी को निर्देशित किया। इस दौरान कई शहरवासी कानोंड चिकित्सालय पहुंचे व शहर की एक-एक समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया वहीं शहर में सप्लाई हो रहे मठ मेले व बदबूदार पानी को लेकर शिकायत कि जिस पर जिला कलेक्टर फील्डर प्लांट पहुंचे जहां पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश दिए साथ ही शहर में टूटी सड़कों को लेकर भी जिला कलेक्टर ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी सड़कों को ठीक करवाने के प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान कानोड़ तहसीलदार रणजीत सिंह यादव , भींडर ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संकेत जैन सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!