हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली,मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार पोरवाल ने किया रैली को रवाना

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के निर्देशन में सरस्वती निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्लभनगर के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता के विभिन्न नारो की तख्तियां हाथ में लेकर मतदान हमारा अधिकार है,आदि नारे लगाते हुए लोकसभा चुनाव मतदाता जागरूकता रैली निकाली जिसमें विद्यालय से अध्यापक अध्यापिका ने सहभागिता कर सभी का मनोबल बढ़ाया मतदाता जागरूकता रैली को वल्लभनगर मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार पोरवाल हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के जिला सचिव मदनलाल वर्मा ने एवं आरपी प्रकाशचंद मेनारिया ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। इस अवसर पर समाज सेवी भवानी शंकर दवे, भूतपूर्व सरपंच रुपगिरि गोस्वामी, सुनिल महेश्वरी ट्रेनिंग काउंसलर ,अखिलेश खेरोदिया, चुनीलाल डांगी, संतोष माली, मीनाक्षी माली, केसर पुजारी, मधु खटीक आदि उपस्थित थे। सरस्वती निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्लभनगर के संस्था प्रधान रमेश चंद्र मेघवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया रैली का संचालन सुनिल महेश्वरी ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!