मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में सोमवार को शीतला सप्तमी को माँ शीतला को बास्योड़ा का भोग लगाया गया। रविवार को घरों में बास्योड़ा बनाया जिसमे लापसी,चावल, खट्टा मीठा औलिया का भोग लगा कर माताजी की पूजन कर कहानिया सुनी आधी रात से ही महिलाओं ने पूजन शुरू कर दी थी। वह सुबह तक चलती रही। माना जाता है कि देवी शीतला चेचक और खसरा जैसी बीमारियो को नियन्त्रित करती है। और लोग उन बीमारियो को दूर करने के लिए उनकी पुजा करते है।