विधवा से दो लाख रूपये के आठ लाख वसूले,ओर रुपए के लिए महिला को डरा धमका रहे आरोपी

बांसवाड़ा जिले में सूदखोर का गैंग सालों से सक्रिय हैं। जो बिना लाइसेंस के लोगों को मोटे ब्याज पर रुपए दे रहे हैं और हर महीने ब्याज के लिए डराया धमकाया जा रहा है। हाल ही में नया मामला गढ़ी थाना क्षेत्र का सामने आया हैं। जिसमें पीड़िता ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता विधवा है। सूदखोर अधिक रुपयों के लालच में पीड़िता और उसके बच्चे को डरा धमका रहे हैं। पीड़िता खटिक मोहल्ला गढ़ी निवासी नीता नाई ने बताया कि उसे दो माह पहले कुछ जरूरी काम के कारण 2 लाख रुपयों की जरूरत थी। तब उसने बांसवाड़ा के इंदिरा कॉलोनी निवासी कायनात खान से संपर्क किया और दो लाख रुपए उधार देने की बात कही। तब कायनात ने कहा कि वो ब्याज पर रुपए देती हैं, लेकिन ब्याज प्रतिशत ज्यादा है। अगर उसके अनुसार ब्याज और मूलधन देगी तो दो लाख रुपये उधार मिलेगें। उस समय नीता को पैसों की अधिक आवश्यकता थी। इसलिए उसने 2 लाख रुपए ले लिए। अब पीड़िता का कहना है कि उसने रुपए मिलने के बाद कायनात के कहे अनुसार दो माह में 2 लाख के बदले 8 लाख रुपए सूद के साथ लौटा दिए हैं। लेकिन इसके बाद भी कायनात की बहन परवीन और अन्य रिश्तेदार मुन्नी, नसीम और अलिशा बार-बार पीड़िता के घर जाकर रुपयों की मांग कर रहे हैं और डरा धमका रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि ये सभी गुंडा प्रवृत्ति के लोग हैं। जो पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पीड़िता ने बताया कि इन लोगों के घर आकर डराने से उसका 10 साल का बेटा दक्ष भी डर जाता है और रोने लगता है। इस डर के कारण वो कई बार बेहोश होकर गिर जाता है। पीड़िता ने बताया कि मदद के लिए कई रिश्तेदार से गुहार लगाई लेकिन किसी ने कायनात के खौफ की वजह से मदद नहीं की। रिपोर्ट में पीड़िता ने यह भी लिखा है कि इस मामले में पहले भी पुलिस को सूचना दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब पुलिस पीड़िता को थाने में बुला रही और उसे जेल में बंद करने की धमकी दी जा रही है। इसके अलावा उसने यह भी बताया है कि अरोपी महिला और पुलिस की मिली भगत है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!