भगवान ऋषभदेव जन्मोत्सव मुख्य मेला कल : भंडार धुलेव की सलामी के साथ होगा जन्मोत्सव का आगाज,एक लाख से ज्यादा भक्त करेंगे प्रभु के दर्शन

ऋषभदेव,शुभम जैन । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र कृष्ण अष्टमी एवं नवमी पर भगवान ऋषभदेव का जन्मोत्सव मनाया जायेगा । जन्मोत्सव पर देवस्थान विभाग राजस्थान की और से मेले का आयोजन किया जायेगा । इस दिन भगवान ऋषभदेव के दर्शन हेतु राजस्थान सहित गुजरात , महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यो से हजारों श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ेगा । भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव का मुख्य मेला मंगलवार को भरेगा । प्रतिवर्ष  की भांति इस वर्ष भी एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओ के पहुंचने की उम्मीद है । जन्मोत्सव मेले में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहेगा । सीसीटीवी कैमरो से निगरानी रखी जायेगी । भगवान ऋषभदेव के नगर भ्रमण के दौरान हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे ।

धूलेव भंडार के जवानों द्वारा बंदूकों की सलामी के साथ होगा जन्मोत्सव का आगाज

मंगलवार सुबह 6 बजे धुलेव भंडार के जवानों द्वारा बंदूकों की सलामी के साथ जन्मोत्सव की शुरुवात होगी । सलामी के साथ मंगला दर्शन, जल दुग्धाभिषेक , आरती होगी । तत् पश्चात श्रद्धालुओ द्वारा भगवान की केसर पूजा की जाती है ।  अपराह्न 12 से 1.30 बजे तक मंदिर के शिखर पर ध्वजा धारण कराई जाएंगी । ऋषभदेव निज मंदिर से शाम 4 बजे भगवान ऋषभदेव को रजत रथ में विराजित कर शोभायात्रा निकाली जाएंगी । शोभायात्रा से पर भगवान को 35 किलो सोने एवं हीरे जड़ित आंगी धारण करवाई जाती है । शोभायात्रा निज मंदिर से आरंभ होकर ऋषभ चौक,जोहरी बाजार,सदर बाजार,नेहरू बाजार , पाटुना चौक , हॉस्पिटल रोड होते हुए शाम 6 बजे पगल्याजी पहुंचेगी । जहा भगवान की सेवा पूजा व आरती की जायेंगी । शाम 7.30 बजे शोभायात्रा पुनः निज मंदिर पहुंचेंगी  । मध्यरात्रि 12.45 पर जन्मकल्याणक आरती व मंगल दीपक होगा एवं मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा ।

10 थानाधिकारी सहित 300 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

उदयपुर जिले के ग्रामीण एएसपी सहित डिप्टी ऋषभदेव , सराडा,सलूंबर,झाड़ोल ,10 थानाधिकारी ऋषभदेव,खेरवाडा ,परसाद,पहाड़ा, बावलवाड़ा,सराडा, जावर माइंस के साथ 300 पुलिसकर्मी एवं 30 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी । अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम बनेगा । नगर में लगे सीसीटीवी कैमरो से मेले एवं शोभायात्रा के दौरान निगरानी रखी जाएंगी ।

24 घंटे तैनात रहेंगी एम्बुलेंस

मेले में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार , देवस्थान सहायक आयुक्त सहित 30 कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है । मंदिर परिसर में एक डॉक्टर एवं दो नर्सिंग कर्मी की ड्यूटी रहेंगी । आपातकालीन सेवाओं के लिए एक एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगी । स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र पर भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु चिकित्साकर्मी उपस्थित रहेंगे  ।

पार्किंग व्यवस्था

खेरवाड़ा, डूंगरपुर व उदयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को गवरी तिराहे, सराड़ा व बिलख से आने वाले को बिलख तिराहा व सलूंबर, कल्याणपुर की ओर वाले वाहनो को पगल्याजी पार्किंग रहेगी। 10-15 प्वांइट पर पीने के पानी की व्यवस्था होगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कस्बा सहित बाहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाएगी। डूंगरपुर व उदयपुर डिपो द्वारा मेले के दिन विशेष बसों को लगाया जाएगा।

मेले में झूले एवं हाट बाजार रहेगा आकर्षण का केंद्र

जन्मोत्सव मेले की तैयारी अंतिम चरण पर है । झूले एवं हाट बाजार भी लगभग लग कर तैयार है । मेले में झूले, हाट बाजार, मनिहारी  एवं कई तरह की छोटी छोटी दुकानें आकर्षण का मुख्य केंद्र रहती है ।

रंग बिरंगी रोशनी से सजा मुख्य मंदिर

जन्मोत्सव को लेकर केशरियाज़ी मंदिर को आकर्षक रंग बिरंगी लाइटों एवं कलरफुल फर्रियो से सजाया गया है । साथ पगल्याजी,धर्मशाला आदि में भी रंग बिरंगी लाइटों से साज सजा की गई है ।

एसपी ने किया निरीक्षण 

उदयपुर एसपी योगेश घायल रविवार को पुलिस थाने का निरीक्षण करने ऋषभदेव पहुंचे । पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । साथ ही मेले की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । एसपी गोयल के थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया । इसके बाद जन प्रतिनिधियों की बैठक ली । बैठक में कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई । इसी दौरान पार्सद दया प्रकाश पहाड़ ने पिछले 6 माह से नगर चौकी पर एक भी पुलिसकर्मी नही होने का मुद्दा उठाया एवं ड्यूटी लगाने की मांग की ।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!