राजसमंद : सहायक लेखा अधिकारी घूस लेते ट्रैप,पेंशन ऐरियर बनाने के एवज में 10 हजार रूपए लेते ACB ने पकड़ा

राजसमंद में एसीबी टीम ने रेलमगरा उपखण्ड क्षेत्र में 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते उप कोष कार्यालय के सहायक लेखा अधिकारी संदीप शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राजसमंद एसीबी के एएसपी हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि पीड़ित की माता के पेंशन एरियर बनाने की एवज में उप कोष कार्यालय रेलमगरा के सहायक लेखा अधिकारी संदीप शर्मा 10 हजार रूपए की मांग कर रहा था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने कर्मचारी के खिलाफ एसीबी राजसमंद में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद शिकायत का सत्यापन किया गया जो सही पाया गया। एसीबी टीम ने आज रेलमगरा में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए उप कोष कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी संदीप शर्मा को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया और राजसमंद एसीबी कार्यालय लाया गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी के घर सहित अन्य ठिकानों पर तलाश जारी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!