उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस एवं डूंगरपुर बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में BAP को समर्थन देगा बिटीपी
ऋषभदेव । भारतीय ट्राइबल पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन कागदर पाल में बिटीपी कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण परमार की अध्यक्षता में रखा गया । जिसमे सबकी आमराय से निर्णय लिया गया है की देश हित में लोकतंत्र को बचाने के लिए इडिया गठबंधन का समर्थन शर्तो के आधार पर किया जाएगा । डूंगरपुर बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर राजकुमार रोत और उदयुपर लोकसभा सीट पर ताराचंद मीणा को समर्थन देने की आमराय बनी, जिसके लिए प्रतिनिधि मण्डल की नियुक्ति की गई हैं, जल्द ही प्रतिनिधि मण्डल दोनो लोकसभा प्रत्याशी से मिल कर समर्थन की आधिकारिक घोषणा करेंगे । बिटिपी कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण परमार , प्रदेश सचिव मुबासीर मकरानी ,दिनेश अहारी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कलासवा, ब्लॉक अध्यक्ष ललित डामोर, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार, मीणा ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप , मुखी अशोक जी परमार आदि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि हाल ही के विधान सभा चुनाव में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से बिटीपी प्रत्याशी 54000 वोट प्राप्त किए थे। ताराचंद मीणा को समर्थन मिलने से कांग्रेस प्रत्याशी मीणा की स्थति मजबूत होगी।
