घर के बाड़े में उगाया गांजा,पुलिस ने 23 लाख का गांजा किया जब्त,पुलिस पहुंची तो बोला वो हवन करता है तब लोग गांजा पीने आते है

मोटागांव के पास साटका टापरा गांव के एक घर के बाड़े में गांजे के पौधे उगाने वाले आरोपी को मोटागांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांजे के 47 किलो 340 ग्राम के पौधे जब्त किए, जिसमें 520 ग्राम गांजा होना पाया गया। थानाधिकारी गंगाराम खराड़ी ने बताया कि साटका टापरा गांव में राजू पुत्र भेमजी निनामा ने घर के बाड़े में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और बाड़े से 47 किलो 340 ग्राम वजनी पौधे और 520 ग्राम गांजा जब्त किया। जिसकी बाजार कीमत 23 लाख 93 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया।

बाड़े में उगे मिले कुल 210 पौधे

मोटागांव थाना पुलिस ने बताया की राजू के बाड़े में कुल 210 गांजे के पौधे उगे हुए थे जिसके वजन के लिए थाने से इलेक्ट्रिक काटा व लैपटॉप मंगवाकर मौके पर ही वजन किया गया जिसमे गांजे के पौधे का फल, फूल, टहनी,पत्तियां,तना व जड सहित 47.340 किलोग्राम हुआ। साथ ही समीप एक प्लास्टिक के डब्बे में मिले बोरे में गांजा मिला जिसका वजन 520 ग्राम पाया गया। इन सभी को रसायन परीक्षण के लिए सीज किया गया।आरोपी का बयान है कि वाल्मिकी साधु का अनुयायी है। साधु संत व हवन के लिए उगाया गांजा उगाया था।

उसने बताया कि वो घर पर हवन करता है तब आस पास के लोग आते जाते है और गांजा पीते है। साथ ही बताया कि उसके पास कभी कभी मोटागांव निवासी संकेत शर्मा गांजा लेने आता है जिससे में एक छोटी पुडी 20 रुपए में बेचता हूं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!