होली के रंग में पड़ रहा भंग,ऋषभदेव थाना क्षेत्र में जगह जगह हो रही वारदाते,बदमाश खेल रहे है खून की होली
ऋषभदेव । होली पर्व पर ऐसे तो लोग रंगो से होली खेलते है लेकिन कुछ बदमाश इस बार खून की होली खेलने पर उतारू है । क्षेत्र में हर तरह के अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। अपराधों के ग्राफ में निरंतर बढ़ोत्तरी से पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। पुलिस न तो आमजन का विश्वास जीत पा रही है और न ही अपराधियों में भय पैदा कर पा रही है। बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाना जरूरी है जिससे आमजन का कानून व्यवस्था में भरोसा बना रहे। होली पर्व पर कई गांवों में मातम छाया हुआ है जगह जगह मारपीट, हत्याओं जैसी वारदाते हो रही है थाना क्षेत्र में पिछले दो तीन दिनों में कई वारदाते हुई जिसमे आपसी रंजिश के चलते कही हत्या तो कही गंभीर घायल कर दिया । ऐसी ही एक घटना कल ऋषभदेव थाना क्षेत्र के उगमडा कोटड़ा में हुई जहा बाबूलाल पिता फूला जी मीणा उम्र 42 वर्ष एवं उसके परिवार पर आपसी रंजिश के चलते कुछ लोगो ने हमला कर दिया । लठ्ठ और पत्थरों से हमला कर बाबूलाल को गंभीर घायल कर दिया । सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची । घायल को सीएचसी ऋषभदेव ले जाया गया जहा से उदयपुर रेफर किया । इसी प्रकार दो तीन दिनों में कई ऐसी वारदाते हुई जिसमे मारपीट और हत्याएं शामिल है । थाना क्षेत्र के ही मसारो की ओबरी में एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी एवं एक को गंभीर घायल कर दिया । वही भरदा में बाइक सवार पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया । बदमाशो ने ऋषभदेव में स्कूल के सामने एक युवक से मारपीट की । होली चौक में भी दो पक्षों में मारपीट होने की सूचना मिली है । ऐसे ही लगभग हर क्षेत्र से कोई न कोई घटना सामने आई है । बढ़ते अपराधो के कारण नागरिकों में भय और आक्रोश व्याप्त है । नगरवासियो का कहना है कि यदि अपराधियों पर लगाम नही लगी तो बदमाशो द्वारा और भी बड़ी वारदातो को अंजाम दिया जा सकता है ।
