पुलिस की होली : जमकर झूमे आईजी और कलेक्टर,पुलिसकर्मियों के साथ जमकर खेली होली

उदयपुर में होली पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी से लेकर पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। डीजे की धुन पर हर कोई यहां थिरकते हुए नजर आया। उदयपुर आईजी अजयपाल लांबा, कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी होली के जश्न में डूबे दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने आईजी, एसपी और कलेक्टर को अपने कंधों पर बैठाकर डांस किया।

पंजाबी, राजस्थानी और बॉलीवुड सॉन्ग पर यहां हर कोई थिरक रहा था। महिला पुलिसकर्मियों ने भी खुशी के इस मौके पर खूब आनंद उठाया। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर होली की बधाईयां दी। शहर के विभिन्न थानों में सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया था।

थानेदार से लेकर पुलिसकर्मी इस पल को इंजॉय कर रहे थे। आला अधिकारी भी विभिन्न थाने में पहुंचे और खुशी से होली खेली गई। बता दें, होली पर्व के दिन जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ड्यूटी पर रही। ऐसे में दूसरे दिन पुलिसकर्मियों ने जमकर रंगों के होली खेली।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!