ऋषभदेव : गणेश घाटी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी,1 दर्जन से अधिक लोग घायल,1 की मौत
ऋषभदेव थाना क्षेत्र के बिलख गणेश घाटी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए एवं 1 की मौत हो गई । सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची । जानकारी के अनुसार खेरवाड़ा पोगरा से ढूंढोत्सव कार्यक्रम के लिए उगमना कोटड़ा आए थे पुनः लौटते वक्त गणेश घाटी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड से नीचे घाटी में पलट गई लगभग 20 लोग घायल हो गये । जिसमे सवार अनिल,प्रियंका , आर्यन , शीतल , तमन्ना , कृष्ण , जितेंद्र , दिव्य , शंकरलाल, अजय, अरुण,अक्षय,सरस्वती,कमला, प्रतीक ,सुगना, कार्तिक , विजय घायल हो गए । सभी घायलों को पुलिस प्रशासन द्वारा निजी वाहनों से ऋषभदेव सीएचसी पहुंचाया । जहा प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगो को उदयपुर रेफर किया गया जिसमे अनिल की रास्ते में मौत हों गई ।
