ऋषभदेव : ढूंढ के कार्यक्रम में खून की होली,एक की मौत,एक गंभीर घायल
ऋषभदेव थाना क्षेत्र में मसारो की ओबरी गांव में ढूंढोत्सव कार्यक्रम के दौरान दो पक्ष आपसी रंजिश के कारण एक दूसरे से भिड़ गए । विवाद इतना बढ़ गया की दोनो पक्ष खून की होली खेलने पर उतारू हो गये । धारदार हथियार से एक युवक को हत्या कर दी एवं एक युवक गंभीर घायल हो गया । सूचना मिलने पर थानाधिकारी घनश्याम सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचा । मिली जानकारी के अनुसार दोनो पक्षों में विवाद के दौरान प्रथम पक्ष में अनिल पिता शांतिलाल मीणा निवासी मसारो की ओबरी की मौत हो गई एवं द्वितीय पक्ष में अजीत पिता पन्नालाल मीणा निवासी मसारो की ओबरी गंभीर घायल हो गया । गम्भीर घायल युवक को सीएचसी ऋषभदेव में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया एवं मृतक के शव को सीएचसी मोर्चरी में रखवाया । पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया जायेगा ।
