विद्यालय स्तरीय सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श कार्यशाला का आयोजन किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । ब्लॉक के भानसोल ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब का कुआं में सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सोमरंजन फाउंडेशन के डायरेक्टर श्रीमती बेला मलिक के मुख्य आतिथ्य एवं संस्था प्रधान विजय प्रजापत के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श के बारे में बताया साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असुरक्षित स्पर्श कैसा होता है तथा उसे स्थिति में क्या करना चाहिए। कार्यशाला में फाउंडेशन की ओर से बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था प्रधान विजय प्रजापत, प्रियंका कुमारी सहित अभिभावक उपस्थित थे।
