वोट देने की जागरूकता के नारों के साथ निकाली रैली

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । भटेवर में हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड उदयपुर के तत्वावधान में जिला प्रभारी अनुराधा सोलंकी एवं ट्रेनिंग काउन्सलर सुनील सोनी के निर्देशन में लवकुश बाल मंदिर विद्यालय के बच्चो ने जागरुकता के विभिन्न नारों की तख्तियां हाथ मे लेकर म्हारो केणो वोट देणो , मतदान हमारा अधिकार है, आदि नारे लगाते हुए लोकसभा चुनाव 2024 मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली को संस्था प्रधान दिलीप कुमार आमेटा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली की शुरुआत की जिसमे विद्यालय स्टाफ महिमा आमेटा , कविता पुरोहित, लता आमेटा नीरू जोशी आदि मौजूद थे। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!