बार एसोसिएशन का स्नेह मिलन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । बार एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार शाम को होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।जिसमे न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ कर्मचारियों ने भी होली खेलते हुए एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वैभव टेलर ,अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेश जैन , न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती साक्षी शर्मा, बार अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश पगारिया, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,पूर्व बार अध्यक्ष मदन नागदा, पंकज चौधरी, अशोक वर्मा,महासचिव जितेंद्र नागदा,सचिव शैलेश मीणा, कोषाध्यक्ष लाजवंती,हार्दिक चेचानी, ओम प्रकाश डागलिया, जगपाल बगावत, भोजपुरी गोस्वामी सहित अधिवक्तागण, सभी कोर्ट स्टाफ ने होली खेलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। बार अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश बापना ने सभी का स्वागत किया। आभार पूर्व बार अध्यक्ष कपिश पगारिया ने व्यक्त किया।
