मावली : न्यायालय भवन के लिए भूमि आवंटन हेतु सांसद को सौपा ज्ञापन

मावली,ओमप्रकाश सोनी । बार एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी को ज्ञापन देकर फतहनगर रोड़ पर देवस्थान विभाग की खाली पड़ी भूमि का न्यायालय परिसर के भवन निर्माण के लिए आवंटित करने की मांग की है। अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश पगारिया, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,पूर्व बार अध्यक्ष जयेश मारवाड़ी ,मदन नागदा, दिनेश पालीवाल, नारायण पालीवाल आदि ने मावली में भाजपा कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर ज्ञापन देकर फतहनगर रोड पर पुलिस थाने के समीप पड़ी भूमि को न्यायालय भवन निर्माण के लिये देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित 5 न्यायालय है जिनके लिए वर्तमान भवन अपर्याप्त है। जबकि प्रस्तावित भूमि पर आवास एवं न्यायालयों के भवन के लिए पर्याप्त भूमि है। अतः शीघ्र उक्त भूमि का आवंटन करवाने में राज्य सरकार से बात कर सहयोग प्रदान करे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!