भाजपा प्रत्याशी रावत व खराड़ी का ग्रामीणों ने किया गर्म जोशी से स्वागत 

ऋषभदेव । उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मन्नालाल रावत व जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी का बुधवार को क्षेत्र के घोड़ी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा ऋषभदेव ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि मोदी सरकार के 10 साल बेमिसाल रहे हैं । जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाना, अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बनाना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भाजपा सरकार की नीतियां आदिवासियों, गरीबों, किसानों, ग्रामीणों, तथा समाज के पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान के लिए बनाई जाती है। केंद्र में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने आदिवासियों के विकास एवं उत्थान के लिए जनजाति विकास मंत्रालय बनाया तथा इस विभाग को सर्वाधिक बजट प्रदान किया। रावत ने कहा कि वह इस क्षेत्र के दामाद हैं इसलिए सभी क्षेत्रवासी मेरे परिवारजन है। परिवार जनों का दायित्व और ज्यादा बढ़ जाता है, अतः उनको विजय श्री दिलवाने में वह अपने दायित्व का निर्वाह करें तथा भारी मतों से उन्हें विजय बनाकर केंद्र में भाजपा सरकार बनाने में सहयोग प्रदान करें । सभा को संबोधित करते हुए मंत्री खराड़ी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कि कमी नहीं रहेगी तथा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा विकास कि गंगा बहाई जायेगी । इस दौरान पूर्व विधायक नानालाल आहारी, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीना, महामंत्री नाहर सिंह परमार, पारस जैन, अमित कलाल, पूर्व जिला मंत्री विमल कोठारी, खेरवाड़ा मण्डल अध्यक्ष हेमंत मेहता, पूर्व सरपंच सरपंच देवीलाल पनडियावाडा, रामचंद्र मेहता , रुपसिंह परमार , राजेंद्र खराड़ी , धर्मेंद्र मीणा, खेमराज परमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। भाजपा कि ली सदस्यता समारोह में युवा नेता दिलीप परमार ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा कि सदस्यता ग्रहण कि ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!