युवा शक्ति द्वारा सदस्यता अभियान का आयोजन एवं सारंगपुर गांव की कार्यकारिणी का गठन

जणवा समाज विकास संस्थान की अधिकृत है संस्था युवा शक्ति

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । जणवा समाज विकास संस्थान की अधिकृत संस्था का युवा शक्ति द्वारा सारंगपूरा गांव में 13 वा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया और सारंगपूरा गांव की युवा कार्यकारिणी का गठन किया ।

जिसमें अध्यक्ष गणपत जनवा, उपाध्यक्ष गणपत जनवा, मंत्री किशन जनवा , कोषाअध्यक्ष सुरेश जनवा, शिक्षा मंत्री पवन जनवा, संगठन मंत्री नारायण जनवा. प्रचार प्रसार मंत्री पवन जनवा , को नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में समाज की मुख्य कार्यकारिणी के शिक्षा मंत्री व खेल मंत्री डॉ मांगीलाल जनवा की उपस्थिति में पहले समाज की अधिकृत संस्था के उद्देश्यों के बारे में युवा अध्यक्ष मुकेश जणवा द्वारा सभी युवाओं के समक्ष संगठन की ताकत पर उद्बोधन दिया गया और युवा कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष जगदीश जनवा,प्रचार प्रसार मंत्री गोपाल जणवा ने मिलकर गांव की कार्यकारिणी बनाने में सहयोग कालू ने किया और अंत में शिक्षा मंत्री डॉ मांगीलाल द्वारा सारंगपूरा की बनी नवगठित युवा कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!