खैरवाड़ा पुलिस ने 2 लाख कीमत की 6.8 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ी एक आरोपी गिरफतार

खैरवाड़ा । आगामी लोकसभा चुनाव के मध्येनजर रखते हुये पुलिस टीम द्वारा नाकाबंन्दी के दौरान एक व्यक्ति से 6.8 ग्राम ब्राउन शुगर(स्मेक) जिसकी कीमत लगभग 2 लाख को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज किया।

वृत्ताधिकारी वृत्त ऋषभदेव राजीव राहर के निर्देशन में दिलीप सिंह झाला थानाधिकारी खेरवाडा के नेत्तृव में आगामी लोकसभा चुनाव को मध्येनजर रखते हुये पुलिस टीम द्वारा नाकाबंन्दी के दौरान एक व्यक्ति से 6.8 ग्राम ब्राउन शुगर(स्मेक) जिसकी कीमत लगभग 2 लाख को जब्त करते हुए आरोपी तोसीम पिता ईकबाल शाह जाति मुसलमान उम्र 34 साल निवासी अजमेरी मोहल्ला मोगीया बस्ती खेरवाडा पुलिस थाना खेरवाडा को गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज किया।

थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि अन्तर जिला नाकाबन्दी मौथली पर खेरवाडा की तरफ से एक व्यक्ति आता नजर आया जो पुलिस जाब्ता की नाकाबन्दी को देखकर नाकाबन्दी स्थल के पास आने के बजाए वापस गुम कर जाने लगा जल्दबाजी व गबराहट से भरा हुआ हो , संदिग्ध प्रतीत होने से आवाज देने पर नही रूक कर भागने लगा जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ता ने उक्त व्यक्ति को घेरा देकर पकडा। उक्त व्यक्ति काफी घबराया होकर बार बार दाये जेब की तरफ देखने के कारण उसके पास कोई अवैध या आपत्तीजनक वस्तु होने की पुर्ण संम्भावना होने से उसकी मौके पर तलाशी ली गयी तो पेन्ट की बायी जैब से एक पारदर्षी प्लास्टिक की थैली मिली। उस पारदर्शी प्लास्टिक की थेली को निकाल कर देखा तो थैली मे भूरे मटमैले रंग का सुखा पाउडर भरा हुआ दिखाई दिया।जिसको पुलिस टीम द्वारा देखा, सुंधा व परखा तो उक्त पाउडर मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मेक) होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त अवैध मादक पदार्थ

ब्राउन शुगर (स्मेक) को इलेक्ट्रोनिक कांटा से तोल किया गया तो अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मेक) का कुल वजन 6.8 ग्राम होना पाया गया जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रूपय है । मौके से आरोपी को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया।

आरोपी द्वारा अवैध मादक प्रदार्थ का व्यापार कब से किया जा रहा है एवं किन-किन को सप्लाई किया जा रहा है उक्त धन्धे के तार जोडे जाकर अन्य अभियुक्तो के खिलाफ भी कार्यवाही कि जायेगी।

ये थी पुलिस टीम

दिलीप सिंह पुनि थानाधिकारी खेरवाडा

दिग्विजय सिंह सउनि , किशोर कुमार सउनि ,

रणधीर सिंह कानि, दिलीप कानि, अनुज कानि , मनिन्दर कानि

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!