मावली : संकल्प पत्र के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के फलीचड़ा ग्राम पंचायत के चारों बूथ पर लोक सभा चुनाव के लिए 300 संकल्प पत्र अध्यनरत विद्यार्थियों से भरवाए गए। स्वीप प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि उप खंड अधिकारी मनसुख राम डामोर के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 154 मावली के मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार के आदेशानुशार सभी विद्यालयों में संकल्प पत्र विद्यार्थियों को दिए गए और मतदाता उम्र 18 से वयस्क नागरिको के लिए संकल्प पत्र भरवाकर कर वोट देने की अपील की गई l स्वीप प्रभारी देशबंधु ने वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम की जानकारी देते हुए एफ के माध्यम से अपनी क्रम संख्या अपने परिवार जनों के नाम देख कर लोक सभा आम चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया लोक सभा आम चुनाव दूसरे चरण के 26 अप्रैल 2024 को कोई भी मतदाता मतदान देने से वंचित नहीं हो जाए।
इस दौरान बी एल ओ प्रेम सिंह राजपूत,फतेह लाल यादव, जबर सिंह गहलोत, राजेश कुमार सालवी विद्यालय परिवार देवीलाल सालवी, ओमप्रकाश लोहार, प्रकाश पुरी गोस्वामी, लाड कुंवर जिंनगर, लीला खटीक, बसंत मेघवाल, मोनिका यादव, प्रियंका उपाध्याय, जोली चौधरी, देवीलाल जाट, उदयलाल सालवी,पिंकी खटीक, नेहा पारीक, जगदीश चंद्र मीणा, बलराम मीणा, देवेंद्र यादव, कीमत मीणा, काजल श्रीमाली, रक्षा वर्मा, राहुल मौर्य, सुनील अटल, लहरी लाल जाट, कालू सिंह राजपूत, महेश चंद्र लूनिया, बलराम मीणा, नारायण शर्मा, कुमेशी मीणा, कुकम हेल्पर मांगी बाई प्रजापत, संतोष वैष्णव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।
