गठबंधन से पार्टी का इनकार कांग्रेस ने 4 नाम भेजे,पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह बामनीया और उनके बेटे सहित 4 ने की दावेदारी

बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट के लिए भाजपा और भारतीय आदिवासी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस में टिकट फाइनल नहीं हो पाए हैं। बाप से गठबंधन की चर्चा के बीच जिला कांग्रेस कमेटी ने 4 दावेदारों का पैनल बनाकर आलाकमान को भेजा हैं। इस पैनल में पूर्व मंत्री अर्जुनसिंह बामनीया और उनके बेटे उप जिला प्रमुख विकास बामनीया के अलावा कालु गरासिया और हाल ही में पार्टी शामिल हुए कमलकांत के नाम शामिल हैं।

चुनाव नहीं लड़ने की बात कह रहे बामनिया से जब पूछा कि वह अब मैदान में कैसे उतरे तो उन्होंने कहा कि देशभर में कांग्रेस पार्टी मोदी और उनके प्रत्याशियों को हराने के लिए मैदान में लड़ रही है, मेरे नाम के लिए जिला कांग्रेस कमेटी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए नाम भेजा है, इसलिए मैने दावेदारी की है, ताकि मोदी और उनके प्रत्याशियों को हराया जा सके। अब पार्टी टिकट देगी तो मैं पार्टी के आदेश की पालना करूंगा, चुनाव लडूंगा।

⁠कांग्रेस पार्टी में लगातार आ रहे इस्तीफे पर जवाब देते हुए जिलाध्यक्ष रमेश पंड्या ने कहा कि अभी तक 45 से 48 इस्तीफे मिले हैं, लेकिन इनका विश्लेषण किया तो सामने आ रहा है कि केवल 20 से 22 ही ऐसे हैं जो मंडल, ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी या सदस्य हैं, बाकी कोई पदाधिकारी या सदस्य नहीं हैं। साथ ही पंड्या ने तो पार्षदों का नाम लेकर भी कहा कि नीलेश सोनी, दीपेश जोशी, सज्जन सिंह राठौड़ पार्टी में किसी भी पद पर नहीं थे, फिर भी इस्तीफों में कांग्रेस कमेटी सदस्य लिखा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!