साइकिल का पूरा उपयोग कर समय और श्रम की बचत करें बालिकाएं : जैन
आसना स्कूल में साइकिल वितरण, अब कंधे पर बैग उठा पैदल-पैदल नहीं आना पड़ेगा स्कूल
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (आसना )खेमली में कक्षा 9 की 35 छात्राओं एवं कक्षा 10 की 29 छात्राओं सहित 64 साइकिल वितरित की गई ।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ महावीर प्रसाद जैन ने की । मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच मांगीलाल डांगी थे । साथ ही नरपत कुमार व्याख्याता , धूलीराम डांगी ,वरिष्ठ अध्यापक ,बसंती नरूका ,पुष्प आमेटा , हीरालाल जाट ,पदमा शर्मा , भाग्यलक्ष्मी रेगर ,धर्मेंद्र कुमार , नवीन कुमार आदि उपस्थित थे । साइकिल प्राप्त कर बालिकाओं के चेहरे बहुत प्रसन्न थे ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बालिकाओं से कहा कि वे अब पैदल न आकर साइकिल पर आए और स्कूल का बस्ता कंधे पर टाँग कर न लावें और साइकिल का पूरा पूरा उपयोग कर समय और श्रम की बचत करें।
