सतीश चौधरी राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता हेतु योगा रेफरी नियुक्त
योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा नियुक्ति
48वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला योगासन खेल प्रतियोगिता में करेंगे निर्णायक कार्य
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 48वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष एवं महिला योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए राजकीय फतेह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक डॉ. सतीश चौधरी को रेफरी नियुक्त किया गया है ।
उदयपुर जिला योग संघ के सचिव डॉ दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 19 मार्च से 23 मार्च तक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में आयोजित होगीl साथी इस प्रतियोगिता में उदयपुर के मिथुन गमेती व मीनल पोखरा राजस्थान योगासन टीम की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
