बिछावेड़ा को स्काउट गाइड संबद्धता प्रमाण पत्र मिला

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । निकटवर्ती ग्राम पंचायत मजावाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछावेडा को हिंदुस्तान स्काउट गाइड के जिला सचिव मदन लाल वर्मा ने स्कूल के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध नंदन व्यास को विद्यालय पंजीयन प्रक्रिया एवं विद्यालय के शिक्षक राजू गिरी गोस्वामी द्वारा बेसिक कोर्स पूर्ण करने तथा विद्यालय में स्काउट एवं गाइड की गतिविधियां संचालित करने पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा जारी संबद्धता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व्यास ने विद्यालय में नियमित रूप से स्काउट एवं गाइड की गतिविधियां संचालित करने का भरोसा दिलाया। हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के उदयपुर जिला मुख्यालय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि इस अवसर पर स्काउटर राजू गिरी गोस्वामी, शिक्षक प्रशांत, रमेश आमेटा, संदीप स्वामी, ओम प्रकाश मेनारिया ,विश्वेंद्र ,आकाश ,प्रहलाद राम मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!