ऋषभदेव थाना पुलिस ने 4 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर पाबंद किया ।

ऋषभदेव,शुभम जैन । ऋषभदेव थाना पुलिस ने 4 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर पाबंद किया । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए 4 आदतन अपराधी माइकल पिता दिलीप मीणा , नवीन पिता प्रभुलाल मीणा,खानूराम पिता ललित मीणा , अशोक पिता कृष्ण कुमार मीणा निवासी बिलख गड़ावत ऋषभदेव को गिरफ्तार कर पाबंद किया गया । अपराधियों के पूर्व में चोरी नकबजनी एवं लूट के प्रकरणों में चालान पेश हुए है । कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में ईश्वर चंद्र स.उ.नि. , गोविंद खराड़ी कानि. , दशरथ सिंह कानि. ,कैलाश कानि. शामिल है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!