सांसद सीपी जोशी की कोशिश पर मुख्यमंत्री भजनलाल की लगी मुहर
ओमप्रकाश सोनी । मावली के बागोलिया बांध में डायवर्ट होकर आएगा उदयसागर का पानी, डीएमएफटी में जिला कलक्टर ने की 190 करोड़ की डीपीआर स्वीकृत, 30.6 किमी फीडर से होकर बागोलिया में आएगा उदयसागर का 180 एमसीएफटी पानी, जल संसाधन विभाग ने बनाई है डीपीआर,हाल ही में मुख्यमंत्री के दौरे पर सांसद व विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने किया था बांध में पानी डायवर्ट करने का आग्रह, मावली कस्बे के लोगो मे छाई खुशी की लहर। आपको बतादे कि चुनाव के समय सभी नेता वादा करते थे।बागोलिया बांध को भरने की लेकिन चुनाव होने के बाद वापस पिछे मुड़कर कोई नही देखता था लेकिन अब मावली की जनता को बांध के भरने की सम्भावना लग रही है।
