उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट मावली ने (EDC) ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी  । उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट ने गुरुवार को उपखंड कार्यालय मावली में स्थापित (EDC) ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का निरीक्षण किया वहां पर उपस्थित मतदाता को ईवीएम दल प्रभारी उम्मेद खान द्वारा मतदान की प्रक्रिया समझाइ जा रही थी, तथा मॉकपोल करवा कर भी मतदान का पूरा प्रोसेस मतदाता को समझाया गया। तथा उपस्थित मतदाताओं से आग्रह किया गया कि आप भी अपने गांव अपने परिक्षेत्र में जाकर अन्य मतदाताओं को जागरूक करें तथा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभाए। उपखंड अधिकारी मनसुख राम डामोर द्वारा मतदाताओं से अपील की गई कि आप मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान करें तथा इस लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग दें तथा अपने आसपास मिलने वाले व रिश्तेदारों से भी मतदान अवश्य करें।

मतदान शपथ भी दिलवाई गई। उक्त निरीक्षण के दौरान महेश चंद्र कोठारी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी,देवीकाठात स्वीप कोऑर्डिनेटर , ईवीएम टीम के सदस्य दिनेश सिंह राव तथा योगेश कुमार आमेटा आदि मौजूद रहे रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!