बालकों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु सजगता एवं क्षमता उत्पन्न करें – भाणावत

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान गणित शिक्षक सर्किल कार्यशाला संपन्न

ऋषभदेव,शुभम जैन । पर्यावरण के प्रति बालकों को सजग एवं सक्षम करें ।पर्यावरण जलवायु स्वच्छता वृक्षारोपण एवं प्रकृति के संरक्षण हेतु बालकों में समझ एवं सजकता उत्पन्न करें ।बढ़ती जनसंख्या प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हानिकारक रसायनों का अपशिष्टो का प्लास्टिक बैग का उपयोग एवं भूमि प्रदूषण को रोकने हेतु बालकों में समझ के साथ क्षमता विकसित करें ।उक्त वक्तव्य यूसीईओ प्रकाश चंद्र भाणावत ने ब्लॉक स्तरीय स्थानीय ब्लॉक के पीएम श्री श्रीकेसरिया जी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऋषभदेव के महात्मा गांधी पुस्तकालय सभागार में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय एकदिवसीय विज्ञान गणित शिक्षक सर्किल कार्यशाला के दौरान संबोधित किये। कार्यशाला में ब्लॉक के समस्त विज्ञान गणित विषय के 59 शिक्षको ने भाग लिया । मुख्य अतिथी एसीबीईओ प्रथम सतीश गांधी विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ द्वितीय नाथूलाल सालवी थे ।

गाँधी ने विद्यालय में विज्ञान की गतिविधियों की आवश्यकता उद्देश्य एवं विज्ञान क्लब के माध्यम से बालकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की बात कही । सालवी ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवम् ब्लॉक व जिला स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियो में अधिक से अधिक बालकों की सहभागीता सुनिश्चित करने की बात कही। दीप्ती जैन प्राध्यापक भौतिकविज्ञान ने प्रति माह के अन्तिम शनिवार को विज्ञान व्याख्यानमाला आयोजित करने प्रदर्शन प्रार्दश एवं विज्ञान मेला भ्रमण आयोजित करने प्रयोगशाला सुविकिसित करने आदि विद्यालय गतिविधियों पर चर्चा की। ब्लॉक समन्वयक नॉडल अधिकारी राजेन्द्र कुमार सालवी ने ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्लब सर्किल की गतिविधियो पर चर्चा करते हुए शिक्षक सर्किल की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी का आभार व्यक्त किया। शिवनारायण त्रिवेदी उप प्राचार्य ने विद्यालय में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया ‘ त्रिवेदी ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान गणित कॉर्नर स्थापित कर बालकों को गतिविधि आधारित शिक्षण प्रदान कर गणित के व्यावहारिक ज्ञान को प्रदान किया जाए ताकि जीवन उपयोगी ज्ञान से उनका भावी जीवन सरल सुखद आसान बन सके व एक अच्छे वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले नागरिक तैयार हो सके ।वैज्ञानिक संसाधनों काअधिकतम उपयोग हो संसाधनों का शिक्षा मनोरंजन चिकित्सा हर क्षेत्र में सदुपयोग हो विज्ञान से ही बालक व्यक्ति एडवांस बनता है ।ब्लॉक ऋषभदेव के छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी करने में सभी ब्लॉक शिक्षक अपनी महती भूमिका अदा करेंगे ऐसा विश्वास दिलाया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!