सोमपुरा युवा मंडल के चुनाव सम्पन्न , धीरज अध्यक्ष, हर्ष महामंत्री नियुक्त
ऋषभदेव,शुभम जैन । गुरूवार को स्थानीय सोमपुरा युवा मंडल के चुनाव आज यहाँ पंचायती नोहरा के सम्पन्न हुये , जिसमें अध्यक्ष धीरज सोमपुरा, उपाध्यक्ष विक्रांत सोमपुरा, महामंत्री हर्ष सोमपुरा, कोषाध्यक्ष वैभव सोमपुरा, सहकोषाध्यक्ष अरविंद सोमपुरा, संगठन मंत्री धर्मेश सोमपुरा, सांस्कृतिक मंत्री मोक्ष सोमपुरा, निर्विरोध मनोनीत किये गए ।
युवा मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष अरविंद सोमपुरा ने पिछले वर्ष का आय- व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया । साथ ही युवा मण्डल द्वारा पिछले वर्ष के प्रतिभावान छात्र- छात्राओ का पारितोषिक वितरण कार्यक्रम 31 मार्च को रखने का प्रस्ताव लिया गया ।
इस अवसर पर सोमपुरा समाज के अध्यक्ष विनोद सोमपुरा, उपाध्यक्ष डॉ करूण सोमपुरा, महामंत्री भूपेश सोमपुरा, गोपाल सोमपुरा, ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ प्रेषित की –
