डुंगरपुर विधायक घोघरा सहित 400 कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज, धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों से की थी धक्का मुक्की

कांग्रेस के डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा सहित 400 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राजकार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। विधायक गणेश घोघरा ने इसे लोगों की आवाज को दबाने की कार्रवाई बताया है।

कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डूंगरपुर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया था। बिजली, पानी, मनरेगा भुगतान सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन में पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व सांसद सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन के दौरान विधायक और उनके समर्थकों ने जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया था। विधायक को रोकने के दौरान जमकर धक्का मुक्की हुई थी। जिस पर एक महिला कॉन्स्टेबल को चोंट भी आई थी। इसे लेकर कोतवाली पुलिस की ओर से विधायक गणेश घोघरा, संजय जोशी को नामजद किया गया है। वहीं 400 कार्यकर्ताओं, समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने राजकर्य में बाधा पहुंचाने, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने जैसी कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!