डुंगरपुर : पूर्व आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा और बेटे की संपत्तियां सीज, पेपर लीक मामले में ईडी की टीम ने की कार्यवाही

आरपीएससी पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बुधवार को डूंगरपुर पहुंची। जहां कार्रवाई करते हुए टीम ने आरपीएससी के पूर्व मेंबर बाबूलाल कटारा समेत उसके बेटे की संपत्तियों को अटैच कर सीज कर दिया।

बाबूलाल कटारा और उनके बेटे की संपत्तियों पर कार्रवाई करने 3 से 4 ईडी अधिकारी बुधवार सुबह करीब 11 बजे डूंगरपुर पहुंचे। ईडी ने पहले लोकल पुलिस का सहयोग मांगा। इसके बाद मुख्य आरोपी बाबूलाल कटारा और उसके बेटे दीपेश कटारा की संपत्ति की डिटेल लिस्ट लेते हुए ठिकानों पर पहुंची। ईडी के अधिकारी अस्पताल रोड पर एक जमीन पर पहुंचे और जमीन पर संपत्ति सीज का बोर्ड लगा दिया। इसके बाद टीम ने मालपुर, भाटपूर, राजपुर विस्तार योजना समेत उनकी पांच प्रॉपर्टी को सीज करने की कार्रवाई की। हालाकि ईडी के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आरपीएससी पेपर लीक केस के खुलासे के बाद 9 महीने पहले मुख्य आरोपी बाबूलाल कटारा, उसके भांजे विजय डामोर और ड्राइवर को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद से एसओजी और ईडी की टीम मामले में आगे की छानबीन कर रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!