महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान व समानता मिले

उदयपुर जिले के उपखंड नया गांव के ग्राम पंचायत पहाड़ा के लोक शिक्षा केंद्र पर 11 मार्च को अरावली खड़क निर्माण मजदूर संगठन उजाला महिला संगठन आजीविका ब्यूरो राजीविका मिशन एवं गायत्री सेवा संस्थान खेरवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि खेरवाड़ा विधायक डॉक्टर दयाराम परमार थे विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नयागांव प्रधान श्रीमती कमला देवी परमार कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पहाड़ा सरपंच बिंदु देवी गरासिया द्वारा की गयी मंच पर विधायक परमार का उपरणा शाल पगड़ी व माल्यार्पण व पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया व पंचायत समिति नयागांव प्रधान श्रीमती कमला देवी परमार का स्वागत माल्यार्पण उपरणा तिलक द्वारा ग्राम पंचायत पहाड़ा सरपंच बिंदु देवी गरासिया द्वारा किया गया मंचासीन अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों व उपस्थित महिलाओं की स्वागत रस्म गीत के साथ की गयी कार्यक्रम में तीन महिला सुरक्षा सखी जो महिला शक्ति आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर उदयपुर में भाग लेने वाली एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं का तिलक माला व उपरणा पहनाकर कर स्वागत किया गया एवं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छाणी की कक्षा चार की बालिका विशाखा मेघवाल जो राज्य स्तर पर नृत्य की ब्रांड एंबेसडर विशाखा मेघवाल का विधायक दयाराम परमार द्वारा एवं अरावली खड़क निर्माण मजदूर संगठन के संरक्षक नन्द लाल गर्ग द्वारा उपरणा माल्यार्पण व तिलक लगाकर स्वागत किया गया प्रोत्साहन स्वरूप पारितोषिक दिया गया मंच पर विशाखा मेघवाल द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई उपस्थिति कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं का पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर पर विधायक ने महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अपनी संतानों को उच्च शिक्षा ग्रहण करवाने सामाजिक सुरक्षा सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का आधिकारिक लाभ लेने सामाजिक परंपरा से जुड़े रहने व महिलाएं जीवन में हर क्षेत्र में अपने काबिलियत से मुकाम को प्राप्त करें उजाला समूह ब्लॉक समन्वयक मनीषा पटेल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का इतिहास हक अधिकार सम्मान व समानता के लिए प्रदान की गई वही कार्यक्रम में प्रधान श्रीमती कमला परमार द्वारा महिलाओं को उद्बोधन के तौर पर सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ चढ़कर भाग लेने महिला समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करें महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोकगीतों की प्रस्तुति पेश की गयी कार्यक्रम में अरावली खड़क निर्माण मजदूर से संगठन के संरक्षक नंदलाल गर्ग ब्लॉक क्लस्टर प्रभारी रामदास सालवी ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता गणेश मीणा सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर नारायण लाल सालवी तालुका खैरवाङा पीएलवी चंदूलाल मेघवाल आजीविका ब्यूरो खैरवाङा ब्लाक समन्वयक महेन्द्र अहारी सेवानिवृत्त व्याख्याता अमृतलाल सालवी गायत्री सेवा संस्थान खैरवाङा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शांतिलाल व्यास बैंक बीसी रीना गरासिया पुलिस थाना पहाड़ा महिला कांस्टेबल तुलसी गमेती आशा गरासिया अरावली एकता मंच कानूनी सलाहकार नगजीराम सालवी सुगना देवी मीरा देवी वाली देवी सहित विभिन्न ग्राम पंचायत से 380 महिलाओं एवं 38पुरूषों की भागीदारी रही कार्यक्रम का मंच संचालन पीएलवी चंदूलाल मेघवाल द्वारा किया गया समापन आभार नंदलाल गर्ग द्वारा किया गया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!