आशाथाम आश्रम में विमंदित लोगों के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । आशाधाम आश्रम में संस्थापिका सिस्टर डेमियन की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना के साथ कि गई साथ ही अतिथियों का स्वागत उपर्णा पहना कर तथा सर्वधर्म प्रतीक तस्वीर प्रदान कर किया गया कार्यक्रम के आगे की कड़ी में आश्रम कि लाभार्थी पिंकी सोनी ने महिला दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया तथा अन्य लाभार्थियों द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे एडवोकेट निर्मल पंडित ने अपने उद्बोधन में बताया कि आशाधाम आश्रम में समय-समय पर कार्यक्रम होते रहते हैं किंतु महिला दिवस के उपलक्ष में विशेष कार्यक्रम रखा गया है आश्रम में जो महिलाओं का सम्मान किया जाता है इसका विशेष ध्यान रखा जाता है आश्रम में लाभार्थी महिलाएं ऐसे हैं जिनका कोई अता-पता नहीं है जो मानसिक रूप से विमन्दित है किंतु उनका पूरा ध्यान रखा जाता है उनकी सेवा की जाती है आश्रम में सभी सिस्टर जो एक त्याग की मूर्तियां हैं सेवा के लिए अपने आप को समर्पित करती है कार्यक्रम में आशाधाम आश्रम के सभी स्टाफ, डॉक्टर व महिलाओं को प्रमाण पत्र वह शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे शीतल श्रीमाली ने महिलाओं पर कविता प्रस्तुत कर संबोधित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी ने अपने संबोधन में बताया कि आशाधाम आश्रम में जो सेवाएं की जा रही है वह बहुत ही सराहनीय है उन्होंने आशाधाम आश्रम के कार्य के लिए संस्थापिका सिस्टर डेमियन का अभिनंदन ऊपरना पहना कर किया और बताया कि उनके द्वारा सेवा का जो कार्य एक छोटे पौधे के रूप में आशाधाम आश्रम शुरू किया आज वह 26 साल से एक वटवृक्ष के रूप में बड़ा हो कर कई लोगों की सेवा कर रहा है साथी आश्रम में सेवारत सभी सिस्टर का ऊपरना पहनाकर तथा शील्ड प्रदान कर अभिनंदन किया इसके साथ ही आश्रम के सभी डॉक्टर, साइकोलॉजिस्ट, नर्स ,केयरटेकर, सहायक, महिला व सभी पुरुष स्टाफ का उपर्णा पहना कर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया अपने संबोधन में बताया कि आशाधाम आश्रम में महिलाओं का सम्मान हरदम हर समय किया जाता है चाहे वह लाभार्थी पेशेंट हो चाहे स्टाफ हो सभी का विशेष ध्यान रखा जाता है जो बड़ा उदाहरण पेश करता है साथ ही आश्रम में संस्थापिका सिस्टर डेमियन कि त्याग और सेवा भावना से जो कार्य होता है वह एक ईश्वर द्वारा दिए गए वरदान के समान है उन्होंने कहा कि आश्रम का संचालन महिलाओं द्वारा किए जाने के पश्चात भी महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के सम्मान का भी विशेष ध्यान रखा जाता है तथा सभी सिस्टर द्वारा की जा रही सेवा जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है साथ ही महिला दिवस के उपलक्ष में मां को समर्पित कविता प्रस्तुत की गई संस्थापिका सिस्टर डेमियन ने अपने संबोधन में कार्यक्रम के लिए ईश्वर का आभार व्यक्त किया तथा सभी अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थिति देने के हेतु आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान ही 5 साल से आश्रम में निवासरत समोली को उसके परिवार को ले जाने हेतु घर ले जाने हेतु सुपुर्द किया कार्यक्रम में अंबामाता थाना सब इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में सिस्टर सीना जॉन ने सभी को धन्यवाद प्रदान किया कार्यक्रम का संचालन मोहन गिरी गोस्वामी द्वारा किया गया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!