बीएपी ने राजकुमार रोत को बनाया बांसवाड़ा सीट से प्रत्याशी,विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटों से हुई थी जीत

भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने लोकसभा चुनाव में बांसवाडा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से चौरासी विधायक राजकुमार रोत को मैदान में उतारा है। बीएपी राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने इसकी घोषणा की। भाजपा ने इस सीट पर महेंद्रजीत सिंह मालवीया को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कांग्रेस ने इस सीट पर अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि 6 मार्च को पार्टी की सामाजिक इकाई और राजनीतिक विंग की बैठक हुई थी। जिसमें बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर सभी 8 विधानसभा क्षेत्र से 1-1 प्रत्याशी का नाम सामने आया था। इसके अलावा एक कॉलम अन्य प्रत्याशी के तौर पर रखा गया था। पार्टी के 271 पदाधिकारियों ने प्रत्याशी चयन को लेकर वोटिंग की। जिसमे सबसे अधिक 177 पदाधिकारियों ने अन्य के रूप में राजकुमार रोत के नाम लिखा। इस पर चौरासी विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक राजकुमार रोत को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। राजकुमार रोत के अलावा इस सीट के लिए डूंगरपुर से नमोनारायण वरहात, चौरासी से पोपट खोखरियां, सागवाड़ा से बबिता कच्छप, गढ़ी से राकेश डिंडोर, कुशलगढ़ से हीरालाल दामा, घाटोल से बालू भील, बांसवाड़ा और बागीदौरा से दावेदार थे, लेकिन वोटिंग में राजकुमार रोत का नाम आने के बाद उनके नाम की घोषणा की। राजकुमार रोत इस बार विधानसभा चुनावों में चौरासी विधानसभा सीट पर दूसरी बार जीते हैं। उन्हें 1 लाख से ज्यादा वोट मिले थे और 60 हजार के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। ऐसे में आदिवासी क्षेत्र में राजकुमार रोत की मजबूत पकड़ है।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!