कोठारी अध्यक्ष, त्रिवेदी सचिव व किकावत कोषाध्यक्ष निर्वाचित,ऋषभदेव भाविप के चुनाव संपन्न 

ऋषभदेव । ऋषभदेव भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के वार्षिक चुनाव विद्यानिकेतन सभागार में प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक पारस जैन के मुख्य आतिथ्य ,शाखा संरक्षक महावीर प्रसाद कोठारी की अध्यक्षता तथा संरक्षक दिनेश चंद्र वाणावत के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुए। सचिव सी पी भाणावत ने बताया कि चुनाव में दिलीप कोठारी अध्यक्ष, धीरज त्रिवेदी सचिव व बसंती लाल किकावत को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। प्रारंभ में नि वर्तमान शाखा अध्यक्ष आनंद मेहता व सचिव चंद्र प्रकाश भाणावत ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी बंधवाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा परिषद कि वर्ष भर की गतिविधियां और कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य गजेंद्र सुरावत, सुंदरलाल सुथार, प्राण भाणावत ,हेमंत भंवरा ,दिलीप भाणावत, विनोद सुथार, रवि पचाल, रमेश चंद्र टेलर, डायालाल पांचाल, पंकज नौगामा सहित परिषद सदस्य उपस्थित थे। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप कोठारी व सचिव धीरज त्रिवेदी ने आगामी वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की ।संचालन सी पी भाणावत ने किया तथा आभार आनंद मेहता ने ज्ञापित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!