ऋषभदेव : फैक्ट्री से गैस टंकी और केबल चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
ऋषभदेव,शुभम जैन । ऋषभदेव थाना पुलिस ने फैक्ट्री में कमरे का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर एवं केबल चुराने वाली वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि 7 मार्च को प्रार्थी विपुल वाणावत पिता ओमप्रकाश जैन ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी की कुछ दिन पहले हिमानी पोलिस प्लांट पर रात्रि में अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर बोरवेल का वायर और गैस सिलेंडर चुरा कर ले गए । प्राप्त रिपोर्ट पर टीम गठित कर कार्यवाही करते हुए कुवारिका नदी शमशान घाट से 2 बदमाशो को गिरफ्तार किया एवं बदमाशो से टंकी और केबल बरामद की । वारदात का पर्दाफाश करते हुए साहिल उर्फ चिनिया उर्फ सनु पिता रमेश जोगी निवासी कच्ची बस्ती थाणा ( हिस्ट्रीशीटर, पूर्व में चोरी, लूट , मारपीट के 10 प्रकरण दर्ज ) एवं दिव्यांशु उर्फ नानू पिता विजय कुमार मेघवाल निवासी घाटी दरवाजा ऋषभदेव को गिरफ्तार किया ।
