बांसवाडा में कांग्रेस की जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी में बिखराव,पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

बांसवाड़ा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने पार्टी क्या छोड़ी उनके बाद तो एक के बाद एक पार्टी पदाधिकारी और नेता भाजपा में शामिल होने के लिए इस्तीफे दे रहे हैं। हाल ही में बांसवाड़ा नगर परिषद से 4 पार्षदों ने जिला अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है। जिसमें नटवर तेली, निलेश सोनी, दीपेश जोशी, सज्जनसिंह के नाम शामिल हैं। नटवर तेली जिला उपाध्यक्ष भी है। तेली मालवीया के काफी करीबी हैं। उनके पार्टी से इस्तीफा देने के कयास पहले ही लगाए जा रहे थे। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बांसवाड़ा आ रहे हैं ऐसे में और भी कई बड़े चेहरे भाजपा ज्वाइन करेंगे।

इधर घाटोल विधानसभा में भी बगावत तेज हो गई है। पार्टी से त्याग पत्र देकर भाजपा का दामन थाम रहे है। घाटोल में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता संजय बसेर , पूर्व जिला महासचिव विशाल कराडिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री अमर पाटीदार , ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट भगुलाल गायरी , मालवीया के खास ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपेश बसेर, खमेरा के पूर्व सरपंच प्रभुलाल निनामा , कांग्रेस के सक्रिय सदस्य हरितेश कराडिया का कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!