परसाद थाना क्षेत्र में मिले शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त

सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । परसाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मिले शव की शनिवार को भी शिनाख्त नहीं हुई। परसाद थानाधिकारी उमेश सनाध्य ने बताया कि थाना क्षेत्र मे शुक्रवार को शाम 7.15 पर सूचना मिली की चरण कमल होटल के पास मुख्य रोड एन एच 48 के सामने रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है।जिस पर मौके पर जाकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसको सीएचसी परसाद की र्मोचरी में रखवाया गया है।जिस पर अज्ञात मृतक के परिजनो के संबंध में मालुमात किया गया मगर शनिवार को भी वारिसान की कोई जानकारी नही मिली।बताया की मृतक की उम्र 60 साल,काला रंग,सिर पर बाल नही हो, हल्की छोटी सफेद दाढी मुछे है एवं हल्का हरा पेन्ट व हल्का लाल रगं की टी शर्ट पहनी हुई है लम्बाई करीबन 5.2 ईन्च है।मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान में जुटी हुई है।शव परसाद मोर्चरी में रखवाया गया है।जानकारी के अनुसार मृतक डेलवास के तनेश्वर महादेव शिवरात्रि मेले से लौट रहा था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!