मावली : संस्था प्रधान वाकपिठ कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय मावली गांव में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्था प्रधान वाक् पीठ कार्यक्रम की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वाक् पीठ कार्यकारिणी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आमेटा द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक वाकपिठ के अध्यक्ष राधा मोहन पालीवाल पूर्व वॉकपीठ अध्यक्ष नारायण लाल डांगी ,उपेंद्र कुमार मीणा, शैलेश कोठारी उपास्थित हुए। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के बाद अतिथियों का स्वागत अभिनंदन सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा किया गया। वॉक पीठ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आमेटा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया की पिछले सत्र के बारे में विस्तार से बताते हुए वॉकपीठ बैठक में चर्चा के दौरान निम्न प्रस्ताव लिए गए एवं उनका अनुमोदन सर्व सम्मति से कार्यकारणी द्वारा किया गया जो निम्नानुसार (1.) कार्यकारिणी की नियमित बैठक एक वर्ष में चार बार बैठकों का आयोजन किया जाए (2. )सभी संस्था प्रधान अपने विद्यालयो से 500रूपए एक सत्र में सहयोगार्थ राशि लिए जाने का निर्णय लिया गया,(3.) कार्यकारिणी के सदस्यो से वर्ष में एक बार 500 रूपए सहयोगर्थ राशि लेने का प्रस्ताव लिया गया (4.) प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्था प्रधान वॉक पीठ कार्यकारिणी में निम्न सदस्यों का मनोनयन किया गया जिसमें शैलेश कुमार कोठारी ,सुखलाल डांगी ,ममता मीणा, रीना पालीवाल , गुड़िया शर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय वाकपिठ कार्यकारिणी में मनोनयन सदस्य उपेंद्र कुमार मीणा ,राजेंद्र सिंह सारंग देवोत, नारायण लाल डांगी , मैडम माया सदस्य मनोनयन हुए
(5 )समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्व समिति से निर्णय लिया गया की बोर्ड परीक्षाओं व स्थानीय परीक्षाओं को मध्य नजर रखते हुए यह तय किया गया कि समय भाव के कारण सत्रांक वॉक पीठ 2023/ 24 को आगामी जुलाई 2024में करने का निर्णय लिया गया इस दौरान वाक् पीठ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार आमेटा प्राथमिक अध्यक्ष राधा मोहन पालीवाल कविता व्यास कांतिलाल कडेला पूर्व अध्यक्ष नारायण लाल डांगी, उपेंद्र कुमार मीणा, शैलेश कुमार कोठारी, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, शिक्षक संघ (अंबेडकर )के संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु, प्रबोधक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखलाल डांगी, नरेश चंद्र आमेटा, रमेश चन्द्र चौधरी, प्यारेलाल गमेती, लीला पालीवाल समापन में प्राथमिक अध्यक्ष राधा मोहन पालीवाल द्वारा सभी सदस्यों का पुनः स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष शैलेश कोठारी द्वारा किया गया ।
