कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग के सभागार में प्रज्ञा अनुसंधान संस्थान द्वारा महिला दिवस का आयोजन
उदयपुर । महिला दिवस के अवसर पर कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग के सभागार में प्रसा अनुसंधान संस्था के द्वारा महिला दिवस का आयोजन किया गया। संस्था संस्थापिका एवं सचिव श्रीमती सविता गुप्ता तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं एडीजे कुलदीप शर्मा मुख्य आतिथ्य एवं महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी के डीन प्रोफेसर पी के सिंह की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए एडीजी कुलदीप शर्मा ने कहा कि कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न कमेटी प्रत्येक सरकारी और गैर सरकारी संगठन में होना अनिवार्य है एवं साथ ही उन्होंने क़ानूनों की जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला अधिकारी उपनिदेशक श्री संजय जी जोशी ने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर और अल्पवास महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में स्थापित किए गए हैं। गायत्री तिवारी द्वारा उनकी लिखित पुस्तक आत्मरक्षा का लोकार्पण भी इस प्रोग्राम में करवाया गया। सविता गुप्ता तिवारी ने बताया कि हमारा महिला सुरक्षा सलाह केंद्र पुराने रेलवे स्टेशन के रेलवे थाने, जी आर पी थाना में काम करता हैं। यहां महिलाओं को हिंसा से बचाने , कानूनी मदद देने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए विकल्प को चुनने में मदद की जाती है। कॉलेज छात्राओं द्वारा बहुत से प्रश्न पूछे गए उनके सभी सवालों के समाधान किये गए।अंत मे सामाजिक परामर्शदात्री मंजरी गुप्ता द्वारा सभी को बाल विवाह ना करने एवं महिलाओं पर होने वाली हिंसा का विरोध करने के लिए शपथ दिलाई गई। निकेश कुंवर कानूनी परामर्शदात्री द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गयी।
