राहुल के बांसवाड़ा जिला छोड़ने से पहले 6 पदाधिकारी का इस्तीफा : जिला प्रमुख ने भी छोड़ी कांग्रेस, बांसवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बांसवाड़ा जिले से मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गई। यात्रा के राजस्थान की सीमा पार करने से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। बांसवाड़ा जिला प्रमुख समेत कांग्रेस पार्टी के 6 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसमें सबसे बड़ा नाम जिला प्रमुख रेशम मालवीय का है जो पूर्व मंत्री और भाजपा से सांसद प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया की पत्नी हैं। जिला प्रमुख के साथ बागीदौरा ब्लॉक अध्यक्ष ललित पाटीदार, मंडल अध्यक्ष कलिंजरा हीरालाल पटेल, बड़ोदिया से चंदन सिंह पटेल, जिला महासचिव अक्षयराज पटेल और छींच मंडल अध्यक्ष नरेंद्र आचार्य ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

इधर 10 मार्च को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की बांसवाड़ा के कुशलबाग मैदान में सभा है। इसमें कई कांग्रेसियों के भाजपा की सदस्यता लेने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा नगर परिषद से भी कई कांग्रेसी पार्षद भाजपा में जाने की तैयारी में हैं और पंचायतों के कई प्रधान भी भाजपा में शामिल होंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!