80 KG से ज्यादा अवैध गांजा पकड़ा,खेत में उगा रखा था,पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया

उदयपुर की फलासिया थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 86 किलो अवैध गांजा और उसके बीज बरामद किए। दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी योगेश गोयल ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर फलासिया थाने के उपली सिगरी में हेमराज लुणात के घर दबिश दी थी। जहां आरोपी के घर 35 किलो 600 ग्राम सूखा गांजा कट्टों में भरा मिला। आरोपी शंकरलाल भगोरा के खेतों में भी पुलिस ने दबिश दी। जहां शंकरलाल ने गेंहू के खेतों में अवैध तरीके से गांजे की खेती कर रखी थी। जिसका उसके पास कोई लाइसेंस भी नही था। इस पर पुलिस ने आरोपी शंकरलाल को गिरफ्तार कर 45 किलो 200 ग्राम गांजे की हरी पत्ती और 10 किलो 200 ग्राम गांजे के हरे पौधे के डंठल जब्त किए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले की जांच झाड़ोल थानाधिकारी रतनलाल सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बीते 10 दिन में करीब 25 कार्रवाई की गई है। जिसमें अफीम, गांजा और एमडी आदि जब्त करते हुए आरोपियों को पकड़ा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!