श्रमजीवी विधि संकाय ने वरिष्ठ महिलाओं के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक प्रतिबद्धता शिविर

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी) विश्वविद्यालय उदयपुर के संघटक, के विधि विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सामाजिक प्रतिबद्धता शिविर का आयोजन किया गया, कुलपति कर्नल प्रोफेसर एस. एस. सारंगदेवोत ने बताया की इस एक दिवसीय सामाजिक प्रतिबद्धता शिविर का आयोजन तारा संस्थान द्वारा संचालित मां कृष्णा शर्मा आनंद आश्रम के प्रांगण में वृद्धजनों के मध्य किया गया कार्यक्रम में तारा संस्थान की संस्थापिका श्रीमती कल्पना गोयल और श्री दीपेश मित्तल ने विधि विभाग की प्राचार्या डॉ कला मुणेत और सभी संकाय सदस्यों का स्वागत किया और आभार जताया उन्होंने बताया की इस शिविर के माध्यम से बालकों में संस्कार और जागरूकता उत्त्पन्न होगी और ये समाज में बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेंगें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इस एक दिवसीय सामाजिक प्रतिबद्धता शिविर में विधि विभाग की प्राचार्या डॉ कला मुणेत ने संबोधित करते हुए कहा कि, विद्यार्थियों को विधि और नैतिकता दोनों का ही सामान रूप से अनुसरण करने का प्रण करना चाहिए कार्यक्रम में विधि संकाय के विद्यार्थियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के साथ मनोरंजक खेल स्पर्धाएं करवाई गयी, अन्ताक्षरी, डम शिराज, गायन और नृत्य भी किये गए | विजेताओं को पारितोषिक वितरण किये गए | वृद्धजनो के मध्य इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी के मुख पर ख़ुशी थी और उन्होंने बताया की वे कुछ समय के लिए अपने दुःख भूल गए आज उन्हें परिवार के मध्य होने का अहसास हुआ कार्यक्रम के दौरान सभी संकाय सदस्य डॉ सुरेन्द्र सिंह, डॉ के के त्रिवेदी, डॉ ज्ञानेश्वरी राठोड, डॉ विनीता व्यास, छात्रपल सिंह, भानु कुंवर और कार्यक्रम का संचालन ऋत्वि धाकड़ द्वारा किया गया राष्ट्रीय महिला जागृती मंच ,ह्यूमन राइट्स सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरभि मेनारिया धींग और साथ में नंदिनी बक्षी, मूमल मेनारिया, दिव्या सारस्वत और रंजना कुमारी सदस्य उपस्थित रहे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!