बच्ची चोर महिला के 3 बच्चे, पति भी जिंदा : पुलिस पूछताछ में खुद को बेऔलाद और पति को मृत बताया था

एमबी सरकारी हॉस्पिटल में 13 माह की बच्ची अव्यांशी को चुराने वाली आरोपी महिला मंजू उर्फ लीलाबाई के मामले में चौकाने वाली बात सामने आई है। उसके पहले पति से 3 बच्चे हैं। शराब की आदि होने की वजह से पति ने उसे छोड़ दिया था और तीनों बच्चों को अपने पास रख लिया था। वहीं, जब महिला एमबी हॉस्पिटल से बच्ची चोरी करती पकड़़ी गई तो उसने बच्ची चोरी का कारण उसके कोई संतान नहीं होना बताया।

उसने पुलिस को ये झूठी जानकारी भी दी कि उसके पहले पति की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि पति देवगढ़ में नौकरी करता है और बच्चे गांव में रहते हैं। पुलिस को आरोपी महिला के बयान पर शुरू से ही सही तथ्य छिपाने का अंदेशा था। ऐसे में हाथीपोल थाना पुलिस उसके पहले पति मुकेश के गांव फला कागदर गई। जहां पता लगाा कि उसका पति जिंदा है। मुकेश ने पुलिस को ये भी बताया कि मंजू शराब पीने की आदी थी। इसलिए उसे छोड़ दिया। उसके 12 से 14 साल के 3 बच्चे हैं। इधर पुलिस ने महिला के दूसरे पति रोशन को भी गिरफ्तार किया। क्योंकि उसे जानकारी होने के बावजूद उसने बच्ची और मंजू को अपने पास रखा। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

यह था पूरा मामला

मंजू डेढ़ साल से दूसरे पति रोशन के साथ रह रही थी। बच्चे की चाहत हुई तो उसने 24 फरवरी सुबह 5 बजे एमबी हॉस्पिटल के सर्जिकल वाड 113 के बाहर बरामदे में सो रही हीना परिहार की बच्ची को चुरा लिया था। इसके बाद पुलिस ने शहरभर के करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे जिनमें महिला बच्चे को कपड़े में छिपाकर ले जाती दिखी थी।

पुलिस ने तलाश करते हुए आरोपी मंजू को 27 फरवरी को चीरवा स्थित रोशन गमेती के घर से गिरफ्तार किया था। बच्ची भी सकुशल मिल गई थी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!