बेखौफ चोर : मोबाइल की दुकान पर चोरी, सीसीटीवी में दिखा चोर , बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में रोष

उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में बस स्टैंड पर बनी मोबाइल की दुकान में गुरुवार रात चोरी हो गई। चोर ने दुकान से 10 से 12 कीमती मोबाइल चुरा लिए ।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश बदमाश मोबाइल चोरी करते नजर आ रहा है। युवक ने चेहरे से सिर तक कपड़ा लपेटा हुआ था। घटना रात करीब 2:30 बजे की है।

केसरियाजी ट्रेडर्स एंड मोबाइल शॉप के नाम से दुकान बस स्टैंड पर संचालित है। चोर दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा। उसने सबसे पहले पोर्टेबल कैमरा हटाया। उसे सीसीटीवी कैमरे का पता नहीं लगा। इसके बाद एक-एक करके मोबाइल उठाने लगा, जिसके बाद फरार हो गया।

लगातार चोरी से व्यापारियों में गुस्सा

दुकानदार पवन कलाल शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। उन्होंने चोरी का अंदेशा होने पर तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें चोर चोरी करते नजर आया।

दुकानदार ने इसकी सूचना ऋषभदेव पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!